

दोबारा बने भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नैनीताल। भाजपा मंडल अध्यक्ष चुने जाने को लेकर पार्टी नेताओं में कशमकश हो रहा था। आखिरकार पार्टी ने सरल स्वभाव और लोकप्रिय आनंद बिष्ट पर विश्वास जताते हुए दोबारा से मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। आनंद बिष्ट का कार्यकाल अच्छा रहने से उनको वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने पुनः मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। आनंद बिष्ट के मंडल अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। विधायक सरिता आर्या ने आनंद बिष्ट के दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। भाजपा मंडल अध्यक्ष चुने जाने को लेकर पार्टी नेताओं में कशमकश हो रहा था। आखिरकार पार्टी ने सरल स्वभाव और लोकप्रिय आनंद बिष्ट पर विश्वास जताते हुए दोबारा से मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी…