15-20230907-234448-0000
15-20230910-001422-0000

सड़क में बस पलटी एक महिला की मौत,
9 लोग गंभीर रूप से घायल
घायलों का उपचार खैरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में

1-20230910-220820-0000
20230907-222726-0000


नैनीताल। हल्द्वानी से शीतला खेत को जा रही केमू की बस एक कार को बचाने के चक्कर में सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक घायलों को उपचार खैरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चला रहा है।

20230919-224520-0000
Your-paragraph-text-20230909-231154-0000

कुमाऊं मोटर ऑनर यूनियन(के.एम.ओ.यू.)की बस 23 सवारी लेकर हल्द्वानी से शीतलाखेत को जा रही थी।
नैनीताल जिले में खैरना के चमरिया में आज दोपहर एक के.एम.ओ.यू.की 30 सीटर बस संख्या यू.के.04 पी.ए 0520 सवारियों लो लेकर जा रही थी। अचानक एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार संख्या यू.के.04 टी.बी.3053 को बचाते हुए बस सड़क पर पलट गई। बस के पलटने से सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस का चालक अल्मोड़ा निवासी चतुर सिंह भंडारी था जबकि स्विफ्ट कार को हलद्वानी निवासी बबलू तिवारी चला रहा था। बस पलटने से सड़क में जाम लग गया। राहगीरों ने सवारियों को बस से बाहर निकाला। घायलों को खैरना के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। बस सवार 50 वर्षीय मुन्नी देवी की दुर्घटना में मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

Image is not loaded

नैनीताल। हल्द्वानी से शीतला खेत को जा रही केमू की बस एक कार को बचाने के चक्कर में सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रुप से घायल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page