15-20230907-234448-0000
15-20230910-001422-0000

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय साह भाजपा में फिर से हुए सक्रिय
नववर्ष में की घोषणा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

1-20230910-220820-0000
20230907-222726-0000


नैनीताल। भाजपा के मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि नैनीताल के संजय साह ने नव वर्ष में घोषणा की है कि वे भाजपा के सक्रिय राजनीति से जुड़ गए हैं।
तिवारी ने बताया की संजय साह को 1985 में राजनाथ सिंह के प्रदेश अध्यक्ष के समय उन्हें भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भाजपा के चुनाव चिन्ह पर पहले व्यक्ति हैं जो नगरपालिका सभासद से चुनाव जीते थे। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री
व प्रांतीय उपाध्यक्ष, देव भूमि उत्तरांचल युवा उद्योग व्यापार मंडल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। तल्लीताल निवासी संजय साह अपरिहार्य कारणों से सक्रिय राजनीति से कुछ समय के लिए दूर थे। भाजपा मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि आज रविवार को
नए वर्ष 2023 में उन्होंने भाजपा में पुन: सक्रिय होने की घोषणा की है। जिस पर भाजपा मंडल नैनीताल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर उनका स्वागत किया है।
संजय साह ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों को घर घर पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों की उपलब्धियों को भी लोगों तक पहुंचाने और पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा ।

20230919-224520-0000
Your-paragraph-text-20230909-231154-0000
Image is not loaded

नैनीताल। भाजपा के मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि नैनीताल के संजय साह ने नव वर्ष में घोषणा की है कि वे भाजपा के सक्रिय राजनीति से जुड़ गए हैं।तिवारी ने बताया की संजय साह को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page