

मुंबई में कला भूषण अवार्ड से सम्मानित हुए नैनीताल के चित्रकार यतिन कांडपाल
उत्तराखंड की तस्वीरों को मुंबई के लोगों ने प्रदर्शनी में खूब सराहा


नैनीताल। मुंबई में आयोजित हुई चार दिवसीय अंतर्राराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भीमताल निवासी यतिन कांडपाल को मुंबई में कला भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यतिन कांडपाल ने बताया कि मुंबई में
24 से 27 नवंबर तक चली कला प्रदर्शनी में देश विदेश के लगभग 350 से अधिक चित्रकारों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जाने-माने चित्रकार यतिन कांडपाल के चित्रों को प्रदर्शनी के दौरान लोगों ने खूब सराहा । प्रदर्शनी के दौरान आयोजकों ने यतिन कांडपाल को कला भूषण अवार्ड से नवाजा गया।
नैनीताल में जन्मे वर्तमान में भीमताल निवासी चित्रकार यतिन कांडपाल ने मुंबई में आयोजित हुई प्रदर्शनी उसे वापस लौटने के बाद बताया कि उत्तराखंड की ख़ूबसूरती को अपने चित्रों के माध्यम से सजोकर पेंटिंग बनाकर मुंबई में आयोजित हुई प्रदर्शनी में लोगों को उत्तराखंड की तस्वीर के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
यतिन के चित्रों का विषय हमेशा से है उत्तराखंड का जीवन यहाँ की खूबसूरत वादियाँ एवं रहन-सहन रहा है इस बार जो यहाँ के प्राचीन मन्दिर एवं लुप्त होते पहाड़ी भावनो को अपने चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित कर प्रदर्शनी में भाग लिया।
बता दें कि यतिन कांडपाल ने बचपन से ही कला के प्रति सजग रहे हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा बिरला विद्या मंदिर नैनीताल से की है। चित्रकार यतिन कांडपाल दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। यतिन के पिता बिरला विद्या मंदिर नैनीताल से सेवानिवृत्त और माता गिरिजा कांडपाल सरकारी विद्यालय से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त है।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। मुंबई में आयोजित हुई चार दिवसीय अंतर्राराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भीमताल निवासी यतिन कांडपाल को मुंबई में कला भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।यतिन कांडपाल ने बताया कि मुंबई में24 से 27 नवंबर…