

मधुर स्वभाव के हैं मोहित लाल साह
छात्र राजनीति से जुड़े रहे और पार्टी संगठन को मजबूत करने का किया काम







नैनीताल। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर नैनीताल निवासी मधुर स्वभाव के मोहित लाल साह ने अपनी दावेदारी पेश की है।
मोहित लाल साह
वर्ष 2010 में डीएसबी परिसर नैनीताल के एबीवीपी के अध्यक्ष और वर्ष 2011 में एबीवीपी के पूर्व नगर सह मंत्री , 2012 में तहसील संयोजक एबीवीपी, वर्ष 2013 में नगर मंत्री, वर्ष 2014 से 2017 तक नगर अध्यक्ष एबीवीपी , वर्ष 2017 से 2020 तक भाजयुमो के नगर महामंत्री,वर्ष 2020 से जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो, वर्ष 2021 से अब तक जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मोहित लाल साह लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े रहकर सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते आए हैं। उन्होंने अपने दायित्व के साथ छात्र राजनीति से लेकर भाजपा को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और पार्टी के संगठन को मजबूत करते आए हैं। मोहित लाल साह आदर्श रामलीला एवं जन कल्याण समिति के पूर्व महासचिव और श्री राम सेवक सभा के सदस्य के साथ-साथ वह सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। साह ने पार्टी के नेताओं के सामने इस बार भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के लिए दमखम के साथ प्रबल दावेदारी पेश की है।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर नैनीताल निवासी मधुर स्वभाव के मोहित लाल साह ने अपनी दावेदारी पेश की है।मोहित लाल साहवर्ष 2010 में डीएसबी परिसर नैनीताल के एबीवीपी के अध्यक्ष…