नैनीताल से मंडल अध्यक्ष की दौड़ में दमखम के साथ भूपेंद्र बिष्ट ने ठोंकी ताल,
1992 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं भूपेंद्र

शेयर करें -
WhatsApp Image 2022-10-23 at 9.49.36 AM
WhatsApp Image 2022-10-23 at 12.15.06 AM
WhatsApp Image 2022-10-22 at 10.59.44 PM


नैनीताल। भाजपा के नैनीताल मंडल अध्यक्षों को चुने जाने की सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मंगलवार को कहा था कि 15 दिन के भीतर ही मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा में सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष की दौड़ में इधर-उधर बड़े नेताओं से मंडल अध्यक्ष बनने के लिए जुगत में जुटे हुए हैं।
भाजपा मंडल की दौड़ में मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने इस बार मंडल अध्यक्ष बनने के लिए अपने शीर्ष नेताओं के सामने दमखम के साथ अपनी दावेदारी की ताल ठोंकी है।
बता दें कि भूपेंद्र सिंह बिष्ट वर्ष 1992 से भाजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पार्टी में वो बूथ अध्यक्ष से लेकर अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निस्वार्थ भाव से तन मन धन से पार्टी के प्रति संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते आए हैं। उन्होंने बताया कि 2018 में मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी की थी। 2018 में नगर पालिका परिषद के वार्ड से सभासद की तैयारी की थी लेकिन पार्टी ने किसी और को टिकट दे दिया उसके बावजूद भी पार्टी के लिए काम किया और हर बार मैंने अपना बूथ जिताया। मेरे लिए तो मेरे पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता ही सब कुछ है मैंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए हर समस्या और सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहा हूं। कोरोनाकाल के समय जहां हर कोई बाहर निकलने में डर रहा था उस समय भी मैं जरूरतमंदों की सहायता के लिए काम करता रहा। इस दौरान लोगों को मास्क, सेनिटाइजर, दवाइयां और राशन वितरण करने में सहयोग किया। बिष्ट ने बताया कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए संगठन ने मुझे शहर में हर घर-घर संपर्क का सहयोग निधि इकट्ठा करने की जिम्मेदारी दी थी उसे भी मैंने तन मन धन से निभाया व पार्टी ने संगठन में जो भी जिम्मेदारी दी उसे मैंने एक सेवक के तरह निभाता आया हूं और निभाता रहूंगा। मैंने कभी व्यक्ति विशेष के लिए काम नहीं किया मैं हर हमेशा पार्टी व संगठन के लिए काम करता रहा हूं।मैं भाजपा का एक साधारण सेवक हूं। पार्टी ही मेरे कार्यों को देखते हुए मुझे मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपती है तो मैं उसे निस्वार्थ भाव से देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के हित में कार्य करूंगा और कोई भी चुनाव मैं प्रत्याशी को विजय दिलाने का भरपूर प्रयास करूंगा। मेरे स्वर्गीय पिता भी संगठन में स्वयं सेवक संघ के सेवक थे व मेरा पूरा परिवार भी पार्टी व संगठन का सेवक है।

Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। भाजपा के नैनीताल मंडल अध्यक्षों को चुने जाने की सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मंगलवार को कहा था कि 15 दिन के भीतर ही मंडल अध्यक्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page