

15 दिनों के भीतर मंडल अध्यक्षों पर निर्णय होगा-कोठारी
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुख और दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा-प्रताप
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोठारी व बिष्ट का किया भव्य स्वागत








नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष के प्रथम बार आगमन पर ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री और जिलाध्यक्ष को तिलक लगाया ।
नैनीताल क्लब सभागार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मीडिया से वार्ता कर कहा कि 15 दिनों के भीतर मंडल अध्यक्ष पर निर्णय हो जाएगा और हाई कोर्ट शिफ्टिंग को लेकर बोलते हुए कहा कि नैनीताल एक पर्यटन नगरी है यहां पर देश-विदेश के अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं पर्यटन नगरी में हाईकोर्ट रहने से सीजन के दौरान वाहनों का अधिक दबाव बढ़ जाता। नगर में दबाव बढ़ने से पर्यटकों को असुविधा का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए हाईकोर्ट को शिफ्ट होना चाहिए।
पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि पार्टी में मुझे जिले में जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है निश्चित तौर पर मैं शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा । पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सुख दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा और जिस प्रकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से भाजपा का हर चुनावों में परचम लहराया है जिससे पार्टी इस शिखर पर पहुंची है, उसको बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय पंचायत और केंद्र के अलावा अन्य चुनावों में भी भाजपा का परचम इसी तरह लहराया जाएगा यह मेरा प्रयास रहेगा।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ के साथ शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, हेमंत द्विवेदी, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, तुलसी कठायत, तारा राणा, कलावती अस्वाल, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रगति जैन, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपिका विनवाल, भावना मेहरा,राधा खोलिया, रीना मेहरा, वर्षा आर्य, लता दफौटी के अलावा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, कमलेश ढौंढियाल, अरविंद पडियार,मनोज जोशी, मोहन सिंह बिष्ट, प्रमोद सुयाल, पान सिंह खनी, बहादुर सिंह रौतेला, देवेंद्र ढैला, भानु पंत, केएल आर्य, अशोक तिवारी, खजान डंगवाल, लाल सिंह, विवेक वर्मा, विक्की राठौर, पंकज राठौर, पूरन मेहरा, फैसल कुरैशी, अतुल पाल, रोहित भाटिया, सभासद मोहन नेगी, भगवत रावत, कैलाश रौतेला, गजाला कमाल के अलावा विश्व केतु , गोपाल रावत, हरीश राणा, आयुष भंडारी, आशु उपाध्याय आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मोहन नेगी किया।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष के प्रथम बार आगमन पर ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री और…