श्रीरामसेवक सभा के चुनाव में 15 सदस्य जीते, जानिए कौन कौन है विजयी

शेयर करें -
WhatsApp Image 2022-10-23 at 9.49.36 AM
WhatsApp Image 2022-10-23 at 12.15.06 AM
WhatsApp Image 2022-10-22 at 10.59.44 PM


नैनीताल। रविवार को नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया तीन वर्षीय के लिए मतदान हुआ। जिसमें 15 सदस्यों ने जीत दर्ज की। 16 प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी हारा।
श्री राम सेवक सभा भवन में इसके लिए आज रविवार को सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक अड़तीस सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। चार सदस्य अनुपस्थित रहे। वरिष्ठ सदस्य नवीन लाल साह नफशा का निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मतदान के बाद दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार साह एवं चुनाव अधिकारी भुवन बिष्ट ने मतगणना के बाद कैलाश जोशी, ललित मोहन साह, राजेंद्र बजेठा, मनोज साह, विमल चौधरी, जगदीश बवाड़ी, चंद्रप्रकाश शाह, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अशोक साह, भीम सिंह कार्की, आलोक चौधरी, बिमल कुमार साह, मनोज जोशी सहित पंद्रह प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया। तीन दिन के भीतर चुने गए पंद्रह कार्यकारिणी सदस्यों में से संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रबंधक आदि पदाधिकारियों की घोषणा कार्यकरिणी की बैठक के बाद होगी। चुनाव सम्पन्न कराने में पर्यवेक्षक डा ललित तिवारी एवं पर्यवेक्षक हरीश सिंह राणा उपस्थित रहे। श्री राम सेवक सभा भवन में सुबह मतदान से पहले प्रत्याशियों के सामने मतपत्र पेटी सील की गई। यह चुनाव 3 वर्ष के लिए मान्य होंगे।

Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। रविवार को नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया तीन वर्षीय के लिए मतदान हुआ। जिसमें 15 सदस्यों ने जीत दर्ज की। 16…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page