

पर्यावरण मित्रों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो 8 नवंबर से 2 दिन सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे







नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नैनीताल नगर पालिका शाखा ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद व महासचिव सोनू सहदेव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी को ज्ञापन सौंपा। कहा है कि 8 नवंबर तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस से दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल और इसके बाद भी समाधान ना होने पर 13 से 15 नवंबर तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। 16 नवंबर से आमरण अनशन (भूख हड़ताल) में चले जाने की धमकी दी है। पालिका प्रशासन मांगे नहीं मानी तो इससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है । ज्ञापन में यह भी कहा है कि शासनादेश के अनुसार निकाय कर्मचारियों को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में 8 तारीख तक वेतन एवं पेंशन का भुगतान आवश्यक रूप से किया जाना है इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण मित्रों को प्रतिदिन ₹500 के हिसाब से मानदेय देने का शासनादेश जारी किया गया था वह भी अभी तक नहीं मिल पाया है इसके अलावा सेवानिवृत्त वाद दिवंगत हुए पर्यावरण मित्रों के रिक्त स्थान पर 50 पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति करने उनके आवासों की किराएदार ई बहाल करने एवं अर्जित अवकाश का भुगतान करने की भी मांग की गई है


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नैनीताल नगर पालिका शाखा ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद व महासचिव सोनू सहदेव के नेतृत्व में…