

सभासद के धरने को भाजपा महिला मोर्चा की दीपिका ने दिया समर्थन








नैनीताल। नारायण नगर क्षेत्र में लग रहे कूड़ा प्लांट का विरोध अभी भी जारी है और पालिका व क्षेत्र के सभासद भगवत रावत धरने में डटे हुए हैं। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की नगरअध्यक्ष दीपिका बिनवाल ने नारायण नगर क्षेत्र में पहुंचकर कूड़ा प्लांट के विरोध में सभासद भगवत रावत और क्षेत्र के लोगों को अपना समर्थन दिया और नगर पालिका से कहा की यहां आबादी वाले क्षेत्र में कूड़ा प्लांट ना लगाया जाय और कूड़ा प्लांट के लिए कोई ऐसी जगह सुनिश्चित की जाय जहां कोई आबादी ना हो। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद प्रेमा अधिकारी व अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष एवं सभासद गजाला कमाल,अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष रोहित भाटिया, पूर्व अध्यक्ष अतुल पाल के अलावा स्थानीय लोग शामिल रहे।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। नारायण नगर क्षेत्र में लग रहे कूड़ा प्लांट का विरोध अभी भी जारी है और पालिका व क्षेत्र के सभासद भगवत रावत धरने में डटे हुए हैं। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की…