

प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा विभिन्न संगठनों ने किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड फोटोग्राफी क्लब ने शोक संवेदना प्रकट की,

नैनीताल। प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह एवं यूट्यूब व्लॉगर व उभरते युवा कलाकार के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने अमित के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
इधर उत्तराखंड के नामचीन फोटोग्राफर अमित साह के निधन पर आज उत्तराखंड फोटोग्राफी क्लब द्वारा शोक व्यक्त किया गया। क्लब के अध्यक्ष राजीव दुबे ने अमित के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वो उत्तराखंड के एक उभरते हुए छायाकार थे साथ ही एक अच्छे ट्रेकर एवं पर्यावरण को लेकर सजक व्यक्ति थे। उनका जाना उत्तराखंड, कला प्रेमी एवं छाया चित्रकारों के लिए अपूर्णीय क्षति है। क्लब के सदस्यों ने अमित साह की आत्मा की शांति के लिए एवं उनके शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ज्ञात हो कि अमित साह उत्तराखंड फोटोग्राफी क्लब के संस्थापक सदस्यों में थे।
शोक व्यक्त करने वालों में उत्तराखंड फोटोग्राफी क्लब के संस्थापक सदस्य डॉ अशीष बिष्ट, दीप राजवार, हिमांशु जोशी, संदीप ढैला, त्रिकांश शर्मा, प्रदीप पांडे आदि ने शोक व्यक्त किया है इसके अलावा क्लब से जुड़े लोगों ने भी उनके लिए शोक संदेश भेज अपनी संवेदना व्यक्त की है।
इधर अमित साह के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। इसमें विधायक सरिता आर्या, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल, समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल, समाजसेवी जीवंती भट्ट, समाजसेवी कविता गंगोला, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, सचिव वेद साह, उपसचिव स्नेह छावड़ा, रंगकर्मी जहूर आलम, मिथिलेश पांडे, नासिर अली, अनवर रजा, अदिति खुराना, पवन कुमार, नीरज डालाकोटी, डीके शर्मा, दिलावर, नवीन बेगाना, अनुपम कवड्वाल, मारुति नंदन साह, किशन नेगी, त्रिभुवन फर्त्याल, पूरन मेहरा, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र परगांई, सभासद मोहन नेगी, सभासद भगवत रावत, यतींद्र कांडपाल आदि के अलावा नैनीताल के पत्रकारों ने अमित साह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।


Related


नैनीताल। प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह एवं यूट्यूब व्लॉगर व उभरते युवा कलाकार के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने अमित के निधन पर अपनी…