

भाजपा महिला मोर्चा ने
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत
हर घर -घर की मिट्टी सौंपी, बागेश्वर उपचुनाव में जीत पर हुआ मिष्ठान वितरण

नैनीताल। मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री दीपिका बिनवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय तल्लीताल में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट को समस्त महिला मोर्चा द्वारा हर घर की मिट्टी सौंपी गई ।





इस दौरान बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के विजय होने पर मिष्ठान वितरण किया गया और एक खुशी मनाई । कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, जिला मंत्री महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल, राधा पांडे खोलिया, हेमलता पांडे,तारा बोरा, मीनू बुधलाकोटी, टुसी साह, मीरा बिष्ट, विमला तिवारी, प्रेमा अधिकारी, हंसी रावत,कविता त्रिपाठी, मोहित लाल साह,संतोष कुमार, अरुण कुमार, देवेंद्र बगड़वाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री दीपिका बिनवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय तल्लीताल में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट …