

श्री रामसेवक सभा में हुई भव्य श्री कृष्ण नृत्य नाटिका,
अदिति खुराना व मिथिलेश पांडे हुए सम्मानित

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन किया गया। नृत्य नाटिका कार्यक्रम से पूर्व बाल कलाकारों द्वारा भजन गायन से भव्य माहौल बना दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ कपिल जोशी व विशिष्ट अतिथि सी० ओ० सिटी विभा दीक्षित एवं राजीव लोचन साह, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, गिरीश जोशी, विमल चौधरी आदि ने दीप जलाकर किया।


कार्यक्रम में बाल कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका व भजनों की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
श्री राम सेवक सभा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने पर मिथलेश पांडेय व अदिति खुराना को सम्मानित किया गया।














बाल कलाकारों में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका में श्रुति कोहली, राधा की भूमिका अनुष्का कोहली व गोपियों में सुनीता, कामाक्षी बिष्ट, निशा, हिमानी जोज़ही, कल्पना, दीपिका बिष्ट, तन्नू लता, निशा, नैंसी अरोरा, निकिता, मुस्कान राणा, लक्की आदि कलाकारों ने भव्य प्रस्तुतियां दी।
संचालन नवीन पांडेय व सरिता त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में श्री राम सेवक सभा के सभी सम्मानित पदाधिकारी के अलावा डॉ सरस्वती खेतवाल, जीवंती भट्ट, कविता गंगोला,सभासद तारा राणा, मीनू बुधलाकोटी, दिव्या साह, भारती साह, राधा पांडे खोलिया, रेखा त्रिवेदी, अमित साह, हरीश राणा, मोहित लाल साह, देवेंद्र आदि मौजूद थे।
Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन किया गया। नृत्य नाटिका कार्यक्रम से पूर्व बाल कलाकारों द्वारा भजन गायन से भव्य…