भाजपा महिला मोर्चा ने कैदियों को बांधी राखी,
कैदियों से लिया अच्छे नागरिक बनने का वचन,

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला कारागार पहुंच कर कैदियों को रक्षा सूत्र बांधा। महिला मोर्चा की पदाधिकारी मंगलवार को जिला कारागार पहुंची जहां उन्होंने कैदियों को राखी बांधकर उनके अच्छे जीवन व स्वास्थ्य की कामना करी।






इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा की कई बंदी अपने परिवारों से दूर नैनीताल कारागार में है ऐसे में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांध अपने परिवार व बहनों से दूर न होने का एहसास कराने के साथ ही अच्छे नागरिक बनने का वचन लिया। जिला महामंत्री प्रगति जैन ने कहा की सभी जल्द अपने परिवारों के बीच जाकर रक्षाबंधन मना सके जिसके लिऐ वे ईश्वर से प्रार्थना करती है जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक दीपिका बिनवाल ने कैदियों से आगे अच्छे जीवन जीने की बात कही। इस दौरान कई महिला पदाधिकारी भावुक हो गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, रीना मेहरा, जिला मंत्री तारा बोरा, सीमा सिंह, ज्योती ढौंढ़ियाल, कविता त्रिपाठी, सोनू साह, टीया सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद
Related

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला कारागार पहुंच कर कैदियों को रक्षा सूत्र बांधा। महिला मोर्चा की पदाधिकारी मंगलवार को जिला कारागार पहुंची जहां उन्होंने कैदियों को राखी बांधकर उनके अच्छे जीवन व…