

होटल प्रशांत के स्वामी अतुल साह का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार, होटल व्यवसाययों ने व्यक्त किया शोक

नैनीताल। प्रशांत होटल के स्वामी अतुल शाह का हृदय गति रुकने से आज सुबह तड़के निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नैनीताल नगर के गणमान्य लोग उनके घर में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
तल्लीताल होटल प्रशांत के स्वामी अतुल साह (66) का सुबह लगभग 4:00 बजे सीने में दर्द उठा तो आनन-फानन में परिजन बीड़ी पांडे जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उपचार करते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर होटल व्यवसाईयों, व्यापार मंडल, अन्य संगठनों ने शोक व्यक्त किया। इधर अतुल साह के निधन की सूचना मिलते ही विधायक सरिता आर्या, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, मुन्नी तिवारी उनके घर पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बनाया।
अतुल साह अपने पीछे अपनी मां माहेश्वरी साह, पत्नी भारती साह, बेटा दुष्यंत, बेटी शिवांगी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए।
जानकारी के मुताबिक अतुल साह के अंतिम संस्कार के लिए 16 अगस्त को सुबह 9:00 बजे उनके घर से उनकी शव यात्रा पाइंस घाट को निकलेगी।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। प्रशांत होटल के स्वामी अतुल शाह का हृदय गति रुकने से आज सुबह तड़के निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नैनीताल नगर के गणमान्य लोग उनके घर में पहुंचकर शोक…