तेज बारिश में हुआ भूस्खलन, मकानों में आई दरारें

शेयर करें -


नैनीताल। 3 दिन से हो रही तेज बरसात के कारण आलू खेत क्षेत्र में भूस्खलन से मकानों में खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के लोगों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है।
50 घंटे की लगातार बरसात के बाद रविवार रात क्षेत्र में एक बड़ा भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से क्षेत्र के मकानों को खतरा हो गया। लगातार हो रहे भूस्खलन से यहाँ के ग्रामीण भयभीत हैं। उनका कहना है कि लगभग चार दर्जन परिवारों के लोग बरसात के बाद आई आफत से डर के साए में जीने को मजबूर हैं। बरसात के कारण आलू खेत का क्षेत्र भूस्खलन की जद में आने लगा है, कहा कि प्रशासन ने तत्काल ट्रीटमेंट करना चाहिए या उन चार परिवारों के लगभग 50 लोगों को जल्द कहीं सुरक्षित जगह विस्थापित करना चाहिए। ग्रामीणों ने नैनीताल की विधायक सरिता आर्या से बात कर समस्या का शीघ्र समाधान करने की बात कही है।

Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। 3 दिन से हो रही तेज बरसात के कारण आलू खेत क्षेत्र में भूस्खलन से मकानों में खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के लोगों को अन्यत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page