

नैनीताल के बंगाल होटल के स्वामी ,सदानंद मजूमदार का हृदय गति रुकने से हुआ निधन, पाईंस में किया अंतिम संस्कार
दुर्गा पूजा कमेटी व भाजपाइयों ने किया दुख प्रकट

नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सदानंद गुहा मजूमदार (82), मल्लीताल के मालरोड स्थित (बंगाल होटल) का हृदय गति रुक जाने से बुधवार को निधन हो गया है। बृहस्पतिवार को पाईंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मजूमदार अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र, शिवशंकर गुहा मजूमदार व सुखमय गुहा मजूमदार एवं एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार रोता विलखता छोड़ गए हैं। मजूदार के निधन पर सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सीके दास, संरक्षक पीके शर्मा, त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव नरदेव शर्मा, उमेश मिश्रा, राजेश वर्मा, सुरेश चंद चौधरी, दीपक गुरुरानी समेत कमेटी के सदस्यों ने दुख प्रकट किया है। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मजूमदार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त
करने वालों में विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष
आनंद बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिह बिष्ट, अरविन्द पडियार,शान्ति. मेहरा, तारा राणा, गोपाल रावत,दया किशन पोखरिया,विमला अधिकारी, मनोज जोशी आदि भाजपाईयों ने दुख प्रकट किया है।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सदानंद गुहा मजूमदार (82), मल्लीताल के मालरोड स्थित (बंगाल होटल) का हृदय गति रुक जाने से बुधवार को निधन हो गया…