

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष व समाजसेवी जीवंती भट्ट ने कराया वृहद पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष जीवंती भट्ट के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय संरक्षण दिवस के मौके पर बारिश के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद आश्रम क्षेत्र में पौधे रोपे।













शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष जीवंती भट्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संरक्षण दिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने तेज बारिश के दौरान अरविंद आश्रम क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 60 पौधे लगाए। इस दौरान जीवंती भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जरूरी है, सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक एक पौधे लगाए।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला अधिकारी, ज्योति ढौंडियाल, सभासद प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रानी साह, राधा पांडे खोलिया, सोनू साह, मीनू बुधलाकोटी, अमिता साह, भारती साह, लता दफौटी,
कविता त्रिपाठी, ज्योति भट्ट, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय साह, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य आदि तमाम महिलाएं शामिल थी।
Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष जीवंती भट्ट के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय संरक्षण दिवस के मौके पर बारिश के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद आश्रम क्षेत्र में पौधे रोपे। शुक्रवार को भाजपा…