दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से नैनीताल जिला व नगर कांग्रेस कमेटी का शिष्टमंडल ने की मुलाकात

शेयर करें -


नैनीताल। नई दिल्ली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जिला कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की।
जिला कांग्रेस कमेटी के नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से जिले में कांग्रेस की स्थिति पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए संगठन को मजबूत कर रहा है। नैनीताल कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को नैनीताल आगमन का आमंत्रण दिया। आमंत्रण को स्वीकार करते हुए खरगे ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द नैनीताल में आऊंगा और कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगा।
शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, नैनीताल नगर मंडल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल, नगर पंचायत भीमताल के अध्यक्ष दीपक चुनौतियां, पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस संजय सिंह बिष्ट व धीरज जोशी आदि शामिल थे।

Image is not loaded
Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। नई दिल्ली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जिला कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की।जिला कांग्रेस कमेटी के नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page