
पंगोट गांव की प्रियंका बुधलाकोटी ने बीपीएस डिपार्टमेंट किया टॉप
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की छात्रा है प्रियंका



नैनीताल। ग्रामीण क्षेत्र पंगोट गांव की छात्रा प्रियंका बुधलाकोटी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की परीक्षा में 90% अंक के साथ बीपीएस डिपार्टमेंट टॉप किया है। प्रियंका ने डिपार्टमेंट टॉप करने पर अपने परिवार का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
बता दें कि पंगोट निवासी दिनेश चंद बुधलाकोटी की पुत्री प्रियंका बुधलाकोटी बचपन से ही पढ़ाई और खेल गतिविधियों में अव्वल रही है। प्रियंका ने बताया कि प्रोफेसर बिंदु मलिक वह अजय मलिक ने पढ़ाई के दौरान पूर्ण रूप से सहयोग कर कामयाबी के लिए उन्हें प्रेरणा दी है। इसके अलावा आश्रम की माता प्रव्राजिका प्रसन्न प्राणा माता एवं अन्य दीदी ने आगे बढ़ने के लिए सहयोग प्रदान किया।


प्रियंका ने अपने स्कूल की पढ़ाई नैनीताल के राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ निशांत से की है। प्रधानाचार्या तारा बोरा के लिए भी गर्व की बात है की एक छोटे से गांव की रहने वाली छात्रा प्रियंका ने अपने गांव , विद्यालय और परिवार का नाम गर्व से रोशन किया है।
प्रियंका ने बताया कि ट्यूशन टीचर हरीश सिंह भैसोड़ा व भाई सौरव बुधलाकोटी और मामा मोहन चंद्र भट्ट एवं घर के अन्य सदस्यों ने अत्यधिक प्रोत्साहित किया। इसीलिए आज वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की परीक्षा में बीपीएस डिपार्टमेंट को टॉप किया है।
प्रियंका एक एथलीट है जो पिछले 9 साल से खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करती है। उन्होंने नैनीताल मानसून मैराथन की पांचवा विजेता भी रह चुकी हैं। प्रियंका ने इस वर्ष गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से नेशनल यूनिवर्सिटी केआईआईटी (kiit) उड़ीसा में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। प्रियंका की माता प्रेमलता बुधलाकोटी ग्रहणी है छोटी बहन प्रियांशी बुधलाकोटी पढ़ाई कर रही है।
Related Posts



शेयर करें – नैनीताल। ग्रामीण क्षेत्र पंगोट गांव की छात्रा प्रियंका बुधलाकोटी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की परीक्षा में 90% अंक के साथ बीपीएस डिपार्टमेंट टॉप किया है। प्रियंका ने डिपार्टमेंट टॉप करने पर अपने परिवार का…