शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल के 134 परिवार के घर मलबे में हुए तब्दील, मलबे का लगा ढेर
जब पड़ा जेसीबी मशीन का आशियाना पर पंजा तो रोने लगे क्षेत्रवासी

शेयर करें -

नैनीताल। शत्रु सम्पत्ति मेट्रोपोल से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार सुबह जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल ने पहुंच कर एक एक घरों में घुसकर देखा उसके बाद करीब 9:00 बजे 10 जेसीबी मशीन की मदद से धवस्ती करण की कार्रवाई शुरू की गई। सरकार की नैनीताल में शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल पर हुए

अतिक्रमणकारियों के मकानों पर धवस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई हुई है। मेट्रोपोल निवासी अपने घरों मैं जेसीबी मशीन का पंजा पड़ते हुए देखा तो उनकी आंखों से आंसू छलके हुए अपने आशियाना को टूटता देख रोते दिखाई दे रहे थे।
नैनीताल में चर्चित शत्रु सम्पत्ति से अतिक्रमणकारी कब्जेधारियों को हटाने के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शनिवार से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ। प्रशासन ने क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर मकान खाली करवाए। इसके लिए
नैनीताल के एस.डी.एम.राहुल साह, कोषया कुटोली के एस.डी.एम.पारितोष वर्मा, हल्द्वानी की सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और धारी के एस.डी.एम.योगेश मेहरा के नेतृत्व में सहायक सेक्टर मैजिस्ट्रेट और 10 विभागीय कर्मचारियों के साथ 25 मजदूर प्रत्येक सेक्टर में दिए गए हैं। अतिक्रमणकारियों ने शुक्रवार से ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था। शनिवार को प्रशासन को भवन ध्वस्तीकरण करने के अलावा किसी गतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। क्षेत्र में अकेली महिला माया देवी का दो रूम का सेट बन्द था जिससे एस डी एम ने बात कर टाला तुड़वाया और उनका सामान नगर पालिका के सपुर्द किया। क्षेत्र में लोगों ने तड़के सवेरे से खुद ही अपने अतिक्रमण हटाए, जबकि दस जे.सी.बी.मशीन सवेरे 9 बजे से ध्वस्तीकरण कार्य मे जुट गई थी। लोग, मेहनत से बनाए अपने


घरों को रोते और टूटे हुए देख रहे थे जिंदगी भर की कमाई घर बनाने में ही लगा दी। कुछ ही घंटों में मेट्रोपोल के घर मलबे में तब्दील हो गए। इस दौरान पुलिस फोर्स के अलावा समस्त अधिकारी मौजूद रहे।

Image is not loaded
Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। शत्रु सम्पत्ति मेट्रोपोल से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार सुबह जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल ने पहुंच कर एक एक घरों में घुसकर देखा उसके बाद करीब 9:00 बजे 10 जेसीबी मशीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page