15-20230907-234448-0000
15-20230910-001422-0000

नैनीताल में हरेला महोत्सव का हुआ आगाज
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की शोभायात्रा में बच्चों का छोलिया नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र,

1-20230910-220820-0000
20230907-222726-0000

[smartslider3 slider=”8″]

20230919-224520-0000
Your-paragraph-text-20230909-231154-0000

नैनीताल। संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में हरेला महोत्सव का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या एवम पुलिस महानिदेशक नीलेश आनंद भरणे ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान क्लब की महिलाओं और स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा में स्कूली बच्चों एवम महिलाओं द्वारा नन्दा राजजात, बग्वाल, जौनसारी नृत्य, झोड़ा आदि की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा भारतीय सैनिक विद्यालय के बच्चों द्वारा छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा को विधायक सरिता आर्या एवम पुलिस

महानिदेशक नीलेश आनंद भरणे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ नैनीताल की लोक गायक सुमन पंत, दीपा जोशी, नीमा जोशी के शगुन आंखर से किया गया। इसके उपरांत एकता मंच हल्द्वानी द्वारा जौनसारी नृत्य, प्रगति महिला समूह द्वारा नन्दा राजजात, आल इंडिया वुमन कान्फ्रेंस भवाली ने लोक नृत्य, मां का आशीर्वाद टीम ज्योलिकोट द्वारा छपेली, पर्वतीय सांस्कृतिक मंच ने झोड़ा ,आदि कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने कहा कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने में प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने हरेला महोत्सव एवम क्लब के समस्त कार्यों की सराहना की।
पुलिस महानिदेशक नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां की संस्कृति बहुत समृद्ध है। उन्हें उम्मीद है कि क्लब कलाकारों की कला एवम लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिये कार्य करेगा। भारत में विविधता और एकता दोनों हैं, इसलिए एकता को बढ़ाने के लिये संस्कृति का संवर्धन करना होगा।
कार्यक्रम के मध्य में लेक सिटी क्लब के सदस्य तुसी शाह, रमा भट्ट, गीता शाह, ज्योति ढौंडियाल और कंचन जोशी द्वारा बेड़ू पाको बारों मासा पर दी गयी प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही।


कार्यक्रम की संयोजक प्रगति जैन ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति के संवर्धन के लिये लेक सिटी वेलफेयर क्लब कार्य करता आया है। लोक संस्कृति को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम सह संयोजक खष्टी बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर क्लब की संरक्षिका रितु डालाकोटी,अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी, सचिव रमा भट्ट, जीवन्ती भट्ट, रानी साह, हेमा भट्ट, कविता त्रिपाठी, कविता गंगोला, दीपा रौतेला, विनीता पाण्डे, सीमा सेठ, रमा तिवारी, कंचन जोशी,तन्नू सिंह, लीला राज, आभा साह, सविता कुलौरा, दया कुंवर, डा पल्लवी गहतोड़ी, प्रेमा अधिकारी, दीपिका विनवाल, रेखा पंत, नीरू साह, रेखा जोशी, आशा पाण्डे, अमिता साह, तारा चौधरी, सोनू साह, सरिता त्रिपाठी, मुन्नी तिवारी, रेखा त्रिवेदी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति एवं दीपा पाण्डे द्वारा किया गया।

Image is not loaded

[smartslider3 slider=”8″] नैनीताल। संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में हरेला महोत्सव का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या एवम पुलिस महानिदेशक नीलेश आनंद भरणे ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान क्लब की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page