

भाजपा प्रदेश महामंत्री कोठारी ने कार्यकर्ताओं के साथ नैनीताल में विशिष्ट परिवार के सदस्यों से किया संपर्क






















नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का नैनीताल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब में भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट जनों से संपर्क किया।





इसमें लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर एनएस बिष्ट के आवास पर जाकर संपर्क किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व देवी लाल शाह की धर्मपत्नी 96 वर्षीय पदमा शाह से उनके आवास पर पहुंचकर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने उनका कुशलक्षेम जाना एवं परिवार के सदस्यों से संपर्क किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ,सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला अधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट ,जिला मंत्री प्रकाश आर्य ,सभासद मनोज जोशी ,कैलाश रौतेला सोशल मीडिया संयोजक अरुण कुमार, संजय गुप्ता ,आईटी संयोजक नवीन जोशी, मंडल उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, मंडल मंत्री संतोष कुमार, मंडल मंत्री अनुसूचित मोर्चा गौरव हार्पर, आईटी संयोजक युवा मोर्चा वैभव जोशी , राजीव शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का नैनीताल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब में भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट जनों से संपर्क किया।…