

भावना और डॉक्टर पल्लवी ने तेज बारिश में अपना जन्मदिन मनाया यादगार
जानिए कैसे बना भावना का यादगार जन्मदिन






















नैनीताल। तेज बारिश के दौरान मिशन मेरा पहाड़ की सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी भावना रावत ने अपने जन्मदिन पर कई वर्षों से पौधा लगाकर जन्मदिन मनाती है।





इस वर्ष भी शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर पौधा लगाकर जन्मदिन को यादगार बनाया। इधर समाजसेवी डॉक्टर पल्लवी राय ने मरीजों का परीक्षण किया और पौधा रोप कर जन्मदिन को खास बनाया।

इस दौरान उन्होंने पदम, बुरांश, बाज, मालू, बेडू, तिलौज, जामुन, सिल्वर ओक, देवदार आदि के लगभग 40 पौधे लगाएं। भावना ने ये पौधे मनोरा मार्ग और हनुमानगढ़ के निचले मार्ग में लगाए हैं। इस दौरान मिशन मेरा पहाड़ के सदस्य और श्रीराम सेवादल के सदस्य के अलावा वन विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
इधर समाजसेवी डॉक्टर पल्लवी राय ने अपने जन्मदिन के मौके पर मरीजों का चिकित्सक परीक्षण किया साथ ही उन्होंने पौधा रोपकर अपने जन्मदिन को और यादगार बना दिया। समाजसेवी डॉक्टर पल्लवी जरूरतमंद की मदद भी करती हैं।
Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। तेज बारिश के दौरान मिशन मेरा पहाड़ की सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी भावना रावत ने अपने जन्मदिन पर कई वर्षों से पौधा लगाकर जन्मदिन मनाती है। इस वर्ष भी शुक्रवार को अपने जन्मदिन…