लाल टमाटर ने किया लोगों को लाल
पहुंचा 160 रुपए किलो तो अदरक उछला वह पहुंचा 320 रुपए किलो
सब्जी की महंगाई से महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ा

[smartslider3 slider=”8″]

नैनीताल। सब्जियों के दामों से महिलाओं की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। टमाटर व अदरक के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा सभी सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की कमर टूट गई है। वहीं टमाटर 120 से 160 रुपए किलो तथा अदरक 320 किलो बाजारों में बिक रहा है। इसके अलावा भिंडी 60 से 80 रुपए किलो, वीन 80 से 100 रुपए किलो, तोरई 80 से 90 रुपए किलो, फूलगोभी 100 से 120 रुपए किलो, करेला 80 से 100 रुपए किलो, लौकी 60 से 80 रुपए किलो, कद्दू 60 से 70 रुपए किलो, बैगन 80 रुपए किलो, शिमला मिर्च 80 रुपए किलो, हरी मिर्च 100 रुपए किलो, धनिया 15 गड्डी आदि सब्ज़ियां बाजारों में इसी रेट से बिक रही हैं।

सब्जी की महंगाई से महिलाओं की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इसी तरह सब्जी महंगी रही तो लोगों को घर चलाना भी दुबर हो जाएगा। दुकानदारों का मानना है कि बरसात के दिनों में सब्जियां महंगी हो जाती है।
इधर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के अध्यक्ष कृपाल सिंह रौतेला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतमंद की चीजों पर महंगाई आसमान छू रही है। गरीब तबके के लोग टमाटर खाना भूल गए हैं सब्जियां लोगों की थाली से दूर होती जा रही है ऐसे में प्रदेश भाजपा सरकार खोखले दावे साबित कर विकास की बात करती है लेकिन धरातल पर कोई विकास नहीं दिखाई दे रहा है। जहां तहां देखो सड़कें टूटी पड़ी है और गड्ढों में तब्दील हुई है।
प्रदेश सरकार आज तक उन सड़कों को ठीक नहीं कर पाई है और विकास की बात करती है। जनता आने वाले चुनावों में जुमले वाली भाजपा सरकार को इसका करारा जवाब देगी।

Image is not loaded

[smartslider3 slider=”8″] नैनीताल। सब्जियों के दामों से महिलाओं की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। टमाटर व अदरक के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा सभी सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की कमर टूट गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page