साइकलिंग फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष विमल चौधरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया सम्मानित

नैनीताल। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध व्यवसाई विमल चौधरी के आवास पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें सम्मानित किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का लगातार महा जनसंपर्क अभियान शहर में चल रहा है उसी के तहत शनिवार को आयार पाटा स्थित साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष विमल चौधरी के निवास पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट पहुंचे। जहां पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्रीअजय भट्ट ने विमल चौधरी उनके भाई को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान विमल चौधरी के बड़े भाई और भाभी रुचि साह, वंदना चौधरी और उनकी पुत्री खुशबू के अलावा विधायक सरिता आर्या, आनंद सिंह बिष्ट, गोपाल रावत, दया किशन पोखरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Related

नैनीताल। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध व्यवसाई विमल चौधरी के आवास पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें सम्मानित…