

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर रहा प्रथम
प्रतियोगिता का शुभारंभ महासचिव चंद्र विजय सिंह बिष्ट ने किया

हल्द्वानी। गौलापार में आयोजित हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बागेश्वर प्रथम,अल्मोड़ा द्वितीय ,देहरादून तृतीय स्थान में रहे।
चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग मे कर्नाटक एवं कैडेट वर्ग उत्तर प्रदेश मे प्रतिभाग करेंगे।







प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य महासचिव चंद्रविजय सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। आयोजक सचिव शुभम सिंह डसीला द्वारा प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। प्रतियोगिता में जिला सचिव सुनील सिंह थापा, उपाध्यक्ष हरीश नयाल तथा निर्णायक मंडल में कमलेश तिवारी शशिकांत शर्मा ज्योति दुर्गापाल तरुण भट्ट जगदीश जोशी किशोर कुमार रहे।
Related Posts


शेयर करें – हल्द्वानी। गौलापार में आयोजित हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बागेश्वर प्रथम,अल्मोड़ा द्वितीय ,देहरादून तृतीय स्थान में रहे।चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग मे…