कूड़ा वाहन का हुआ ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर गिरा मकान के लेंटर पर , दो लोग हुए घायल

नैनीताल। नगर पालिका परिषद के कूड़ा वाहन का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर घर के लेंटर की ओर जा गिरा। वाहन गिरने से चालक रहमत अली और सहयोगी मुकेश कुमार को मामूली चोटें आई हैं। क्षेत्र के लोग दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है। अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि सफाई वाहन पिकअप कूड़ा लेकर स्टोनले क्षेत्र से तल्लीताल की ओर जा रहा था इसी बीच पिकअप वाहन का ब्रेक फेल होने के चलते वाहन 50 फीट खाई में लौटने के बाद एक घर की छत में जा गिरा जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं गनीमत रही कि हादसे में दोनों को गंभीर चोट नहीं लगी।
Related

नैनीताल। नगर पालिका परिषद के कूड़ा वाहन का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर घर के लेंटर की ओर जा गिरा। वाहन गिरने से चालक रहमत अली और सहयोगी मुकेश कुमार को…