विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही कई महिलाओं को विधायक सरिता आर्या ने किया सम्मानित,
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रही शांति मेहरा

शेयर करें -

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा का महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त प्रबुद्ध महिला सम्मेलन मंगलवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा ने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याण योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जाए ।


सेंट्रल होटल माल रोड में आयोजित प्रबुद्ध महिला सम्मेलन जिला अध्यक्ष अलका जीना के निर्देसानुसार मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला की अध्यक्षता में हुआ।
महा जनसंपर्क अभियान के विधानसभा संयोजक भानु पंत को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया इसके अलावा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट और अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रोहित भाटिया को पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
नैनीताल में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें समाजसेवी कुसुम तिवारी , डा. द्रोपदी गबर्याल, डा०हिमानी पंत , अधिवक्ता प्रभा नैथानी, अधिवक्ता अंजलि भार्गव , रिटायर प्रधानाचार्या रेखा त्रिवेदी ,शिखा गंगोला, शशि पांडे , मंजू रौतेला, किरन जोशी आदि महिलाओं को विधायक सरिता आर्या, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, कविता गंगोला जीवंती भट्ट, ज्योति ढौंडियाल ने शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की संयोजक जिला महामंत्री प्रगति जैन और जिला मंत्री दीपिका बिनवाल थी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शान्ति मेहरा मुख्य वक्ता रही। इस दौरान विमला अधिकारी, मण्डल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, महा जनसंपर्क अभियान के विधानसभा संयोजक भानु पंत, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवंती भट्ट, मण्डल महामंत्री राधा पांडे खोलिया, जिला मंत्री तारा बोरा, ज्योति ढौंडियाल, मीडिया प्रभारी कंचन जोशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य भुवन आर्य , मीनू बुधलाकोटी, अमिता साह ,मीरा बिष्ट , सभासद तारा राणा , हेमलता पांडे, लीला राज, कनिका रावत राणा, आरती बिष्ट ,कलावती असवाल,मधु बिष्ट, हरीश राणा, सोशल मीडिया प्रभारी अरुण कुमार तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक दीपिका बिनवाल ने किया।

Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा का महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त प्रबुद्ध महिला सम्मेलन मंगलवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page