

भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से की मुलाकात और दी योजनाओं की जानकारी,
बैंक के अधिकारियों ने बताई महिलाओं को कई योजनाएं

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला के नेतृत्व में संयोजक तारा बोरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वरोजगार योजना को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी दी। इस दौरान समूह की महिलाओं ने बताया कि किस तरीके से समूह द्वारा लाभ मिल रहा है। महिलाओं ने यह भी बताया कि उन्हें कैसे स्वरोजगार करने का मौका मिला और अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिला और सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला ने नैनीताल बैंक के






अधिकारियों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलाकर उन्हें सरकार द्वारा बैंक की कई योजनाओं से संबंधित जानकारी समूह की महिलाओं को दी। जिससे उन्हें लाभ मिल सके। इस दौरान कार्यक्रम में राधा खोलिया पांडे , विमला तिवारी, अमिता साह, कलावती असवाल ,कंचन जोशी ,ज्योति भट्ट, कनिका रावत राणा, सुमन महोदी,दीपिका सुयाल, तुलसी डालाकोटी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला के नेतृत्व में संयोजक तारा बोरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वरोजगार योजना को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी दी। इस…