राम ने तोड़ा धनुष फिर सीता ने पहनाई जयमाला,
एमएलसाह बाल विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव मैं छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

नैनीताल।मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मोहनलाल साह की स्मृति में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।









कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात अतिथियों ने मोहनलाल साह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपमा साह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। इसके बाद छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत व गणेश वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद
इंग्लिश नाटक जुलियस सीजर, हिन्दी नाटक सावित्री नृत्य नाटिका में राम विवाह प्रसंग, कुमाऊनी नृत्य , स्पेनिश डांस, फ्लमिको फ्युजन नृत्य हंगेरियन समूह गीत, कन्नड़ समूह गीत महिला सशक्तिकरण पर मामी प्रस्तुत किए गए, कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्तियां भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री अनूप साह, चेयरमैन कुर्मांचल बैंक विनय साह , एवी एम, सुधीर साह, आलोक साह, अरुण गुप्ता, भारत लाल साह, मीता साह, अमिता साह, मोनिता साह, गीता साह, सुनीता डे, सुनीता साह, शीला साह, रेखा त्रिवेदी,मनोज साह, अखिल साह आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा छात्राओं को आशीष वचन दिए गए। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा साह ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन इंदु जोशी और
गीतू साह ने किया। इस मौके पर बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता सनवाल स्कूल की प्रधानाचार्या ए मैन्युअल, आशा शर्मा, मनोज बिष्ट आदि उपस्थित थे।
Related

नैनीताल।मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मोहनलाल साह की स्मृति में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात अतिथियों ने मोहनलाल साह को…