मोहित सनवाल अध्यक्ष और जगदीश सचिव चुने गए

शेयर करें -

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वाविद्यालय शिक्षणएत्तर कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव आज प्रशासनिक भवन में संपन्न हुए, पूर्व में चार पदों के लिए चुनाव निर्विरोध हुए जिनमें चंद्र शेखर पंत उपाध्यक्ष, आशा आर्या महिला उपाध्यक्ष, संजीत राम उपसचिव तथा तारा रैखोला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे,
बुधवार को हुए रोचक चुनाव में 121 मतदाताओं से 105 नें मत का प्रयोग किया चुनाव में डॉ मोहित सनवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए जिन्होंने 71 मत प्राप्त किये दूसरे प्रत्याशी नवल किशोर बिनवाल को 34 मत प्राप्त हुए,
सचिव पद में जगदीश चंद्र विजय घोषित हुए जिन्हें 63 तथा जीवन सिंह रावत को 41 मत प्राप्त हुए
चुनाव संपन्न करने में बहादुर सिंह बिष्ट मुख्य चुनाव अधिकारी, एलडी उपाध्याय, त्रिलोक सिंह रौतेला, कुंवर सिंह जलाल, राजेंद्र कुमार चुनाव अधिकारी रहे, विजयी प्रत्याशियों को चुनाव उपरांत चुनाव अधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गयी,
विजयी प्रत्याशियों को समस्त कर्मचारियों अधिकारियों और विभिन्न संगठनों द्वारा बधाई दी गयी।

Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। कुमाऊँ विश्वाविद्यालय शिक्षणएत्तर कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव आज प्रशासनिक भवन में संपन्न हुए, पूर्व में चार पदों के लिए चुनाव निर्विरोध हुए जिनमें चंद्र शेखर पंत उपाध्यक्ष, आशा आर्या महिला उपाध्यक्ष, संजीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page