“बेडू पाको बारो मासा…..” गीत पर बच्चों ने जमकर किया डांस,
टैगोर हाउस रहा ओवरऑल चैंपियन

नैनीताल। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जोसफ कॉलेज का 133बां वार्षिक खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित हुआ। जिसमें दौड़, जिमनास्टिक, पीटी, ड्रिल पिरामिड के अलावा कुमाऊनी गीत “बेडू पाको बारो
मासा…..” गीत पर विद्यार्थियों का डांस आकर्षक का केंद्र रहा।
प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर प्रिंटो ने कहा कि अंग्रेजी स्कूल में कुमाऊंनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बच्चों का एक कुमाऊंनी गीत “बेडू पाको बारो मासा…”की प्रस्तुति करवाई गई। मुख्य अतिथि आई टी बी पी के कमांडेंट उदेवीर शोरोत ने सर्वश्रेष्ठ टैगोर हाउस को ओवरऑल चैंपियन शिल्ड प्रदान की। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मार्चपास्ट के साथ शुरू हुआ। चारों हाउस के छात्रों ने मुख्य अतिथि उदेवीर शोरोत को सलामी दी। तत्पश्चात विभिन्न वर्ग मीटर दौड़ व रिले में बच्चों ने दमखम दिखाया।
जिम्नास्टिक में बच्चों ने हैरत एंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।








ड्रिल व पीटी में नन्हें मुन्ने बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुमाऊनी लोक नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रांतीय लोकनृत्य व गीत आकर्षण का केंद्र बने। मास पीटी व डंबल की प्रस्तुति दर्शनीय रही। फाइनल मार्च पास्ट के बाद समारोह के अंत पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कमांडेंट उदेवीर शोरोत ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की खूब प्रसंशा करते हुए बेस्ट एथलीट ट्रॉफी कक्षा 10 के छात्र आरव संधू को प्रदान की। रिले शील्ड गांधी हाउस को दी गई। रमा बिष्ट ट्रॉफी कक्षा 11 के जसकरण सिंह को दी गई। अंतरिक्ष चंद्रा सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, बेस्ट एथलीट ट्रॉफी एमडी खान, आर जोशी, एन गौतम, अंबर राज, क्रिशिव, सी चौधरी, यू कार्की, पी मेहता व ए मैसी को दी गई। प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन अमित मैसी व हर्ष नागपाल ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक जेबा राजा, बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, कुमाऊं मंडल विकास निगम एमडी विनीत तोमर, आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा, एलपीएस के भुवन त्रिपाठी, सनवाल स्कूल की ए इमेन्युअल, यशवीर रोसोट, कर्नल सत्य वीर सिंह, ब्रदर सार्टो डिसूजा, ब्रदर जे एमेंयुल, ब्रदर मिरांडा, ब्रदर विली डिसूजा, पूर्व प्रधानाचार्य पीटर इमेन्युअल , वृंदावन स्कूल की राखी साह, प्रधानाचार्य मधु विग, प्रधानाचार्या बिशन मेहता, एमएलसाह बाल विद्या मंदिर की अनुपमा साह, वीके सिंह, सेंट मैरी की सिस्टर सीबा, पूर्व चेयरमैन आलोक साह, धर्मेंद्र शर्मा, जेम्स, मनीष जोशी, विरेंद्र मनराल, आबकारी डिप्टी कमिश्नर रेखा जुयाल भट्ट, मुख्य नगर आयुक्त वी के रॉय, डा अनिरुद्ध गंगोला, कोर्डिनेटर राकेश भट्ट, सुलक्षना साह, अमित ढैला, आर्थर नाइट, निखिल आर्य, पंकज चंद्रा व अभिषेक मेहरा समेत अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Related

नैनीताल। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जोसफ कॉलेज का 133बां वार्षिक खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित हुआ। जिसमें दौड़, जिमनास्टिक, पीटी, ड्रिल पिरामिड के अलावा कुमाऊनी गीत “बेडू पाको बारोमासा…..” गीत पर विद्यार्थियों का डांस आकर्षक का केंद्र रहा।…