शनिदेव जयंती की तैयारियां हुई पूरी,
अबकी बार दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होंगे
19 मई को शनि जन्मोत्सव कार्यक्रम में होगा रामचरित मानस का अखंड पाठ

शेयर करें -

नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क स्थित शनि देव मंदिर में
अबकी बार शनि देव जयंती के मौके पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का
आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठानों को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी हो गई है।
शनि देव मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक हेम चंद्र जोशी के मुताबिक अबकी बार
शनिदेव जयंती का आयोजन 19 मई (शुक्रवार) को किया जा रहा है। उन्होंने
बताया कि इसी दिन बट सावित्री व्रत का भी आयोजन होगा। जोशी ने बताया कि
अबकी बार शनि देव जयंती पर 19 मई को आचार्य भगवती प्रसाद जोशी के नेतृत्व
में शनिदेव पूजा समेत कई अनुष्ठानों के बाद सुबह 11 बजे से मंदिर परिसर
में राम चरित मानस का अखंड पाठ शुरु होगा जिसका समापन अगले रोज यानी
शनिवार 20 मई को सुबह 11 बजे हवन व पूर्णाहुति के साथ होगा। उसके बाद
मंदिर परिसर में ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि
दो दिवसीय अनुष्ठानों में त्रिकाल महाकाल संस्था के निदेशक मनोज पंत के
नेतृत्व में दर्जनों भक्तजनों की ओर से विशेष सहयोग दिया जाएगा। जोशी के
मुताबिक मंदिर से जुड़े तमाम भक्तजनों जिसमें मनोज पंत, ईश्वरी दत्त
बहुगुणा, हरीश उनियाल तथा डा.कपिल जोशी समेत अन्य भक्तजनों ने तैयारियां में जुटे हैं। उन्होंने भक्तजनों से गुजारिश की है कि वह दो दिवसीय
धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करें। इस बीच मंदिर परिसर में
रंग रोगन तथा सफाई आदि का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क स्थित शनि देव मंदिर मेंअबकी बार शनि देव जयंती के मौके पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों काआयोजन किया जाएगा। अनुष्ठानों को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page