

साह चौधरी समाज की बैठक में कई प्रस्ताव पर हुई चर्चा, 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

नैनीताल। साह चौधरी समाज की बैठक हुई जिसमें संगठन की मजबूती और समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोडने पर बल दिया गया।
श्री रामसेवक सभा में हुई बैठक में किरन लाल साह, महेश लाल साह, मयंक साह व हितेश साह आदि ने संबोधित कर साह चौधरी समाज संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को समाज से जोडने पर बल दिया गया। बैठक में समाज के एक व्यक्ति की पुत्री हेतु आवेदन पर विचार विमर्श करते हुए ₹5000 की आर्थिक सहायता की गई। इस दौरान समाज एवं नगर हितो व अन्य के लिए प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में सुरेश लाल साह, महेश लाल साह, डा. किरन लाल साह, मनोज साह जगाती, मोहित साह , सुरेश चन्द्र चौधरी, मयंक साह, हितेस साह,किशन लाल साह, भारती साह,विमल साह चौधरी, मनोज साह आदि मौजूद थे।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। साह चौधरी समाज की बैठक हुई जिसमें संगठन की मजबूती और समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोडने पर बल दिया गया।श्री रामसेवक सभा में हुई बैठक में किरन लाल साह, महेश…