
कर्नाटक की जनता ने प्यार, मोहब्बत एवं देशभक्ति की भावनाओं को दी तवज्जो-फर्त्याल



नैनीताल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन फर्त्याल ने कहा कि श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज एवं कर्नाटक की महान जनता की कृपा से कर्नाटक में वर्तमान में विद्यमान 40% कमीशन पर संचालित भ्रष्ट भाजपा सरकार के खिलाफ राज्य में लोकतंत्र की जीत हुई है। यह जीत कर्नाटक की जनता की जीत है,जिन्होंने सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए प्यार ,मोहब्बत एवं देशभक्ति की भावनाओं को तवज्जो दी। कांग्रेस को 2024 लोकसभा चुनाव हेतु दिल्ली के लिए कर्नाटक चुनावी नतीजों ने दक्षिण का द्वार खोल दिया है। कर्नाटक की जनता ने


अधिनायकवाद एवं धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को दरकिनार कर, सत्ता की चाबी समाज के समावेशी विकास पर आधारित कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया है। विकासपूरक सोच रखने वाली जनता एवं कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई।
Related Posts



शेयर करें – नैनीताल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन फर्त्याल ने कहा कि श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज एवं कर्नाटक की महान जनता की कृपा से कर्नाटक में वर्तमान में विद्यमान 40% कमीशन पर संचालित भ्रष्ट…