

धार्मिक संस्था रामसेवक सभा ने शुरू की नई मुहिम, सामूहिक जनेऊ संस्कार के बाद अब सामूहिक विवाह की हुई शुरुवात, हुआ महिला संगीत

नैनीताल। धार्मिक संस्था रामसेवक सभा अब सामाजिक कार्यो में भी भागीदारी करने लगा है। जनेऊ संस्कार के बाद सभा द्वारा सामूहिक विवाह की भी शुरुवात कर दी है। सोमवार को सभा हाल में लक्ष्मी कुटीर निवासी ज्योति अधिकारी की पुत्री चित्रा अधिकारी का महिला संगीत का आयोजन किया गया। मंगलवार को घोड़ाखाल मंदिर में चित्रा का विवाह कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके अलावा 11 मई को शहर की एक ओर कन्या के महिला संगीत व सभा प्रांगण में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि श्री रामसेवक सभा ने जनेऊ संस्कार के बाद विवाह कार्यक्रम की एक नई शुरुआत की है जिसकी लोग काफी सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभा द्वारा केवल दो ही विवाह कार्यक्रम कराएं जा रहे हैं। बावड़ी ने बताया कि अगले वर्ष अक्षय तृतीया के दिन सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। विवाह के लिए कोई भी जरूरतमंद परिवार श्री राम सेवक सभा में पंजीकरण करा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सभा के अध्यक्ष मनोज साह,अशोक साह, विमल चौधरी,भुवन बिष्ट,कुंदन नेगी, गिरीश जोशी, आदि मौजूद रहे।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। धार्मिक संस्था रामसेवक सभा अब सामाजिक कार्यो में भी भागीदारी करने लगा है। जनेऊ संस्कार के बाद सभा द्वारा सामूहिक विवाह की भी शुरुवात कर दी है। सोमवार को सभा हाल में लक्ष्मी…