व्यक्तिगत रूप से चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं -बंशी

शेयर करें -


नैनीताल। भाजपा के कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कोई भी चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है पर जीवन की अंतिम सांस तक भाजपा के लिए काम करते रहेंगे।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान बेटे विकास भगत के बारे में पूछे गए सवाल पर विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है बेटा विकास पार्टी का कार्यकर्ता और प्रदेश प्रवक्ता भी है उसकी भी विधायकी क्षेत्र में जाने की इच्छा है। मेरी कोशिश भी होगी कि उसके लिए पार्टी में बात रखी जाए। पार्टी का फैसला और हाईकमान फैसला ही तय करेगा, और उसे कबूल करना होगा। पार्टी जिसे टिकट देगी और उसे चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक विकास हो रहा है डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास को गति दी है। इससे पूर्व विधायक भगत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि पार्टी और संगठन के लिए तन मन धन से अभी से जुट जाए। पार्टी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि 2024 में पार्टी को पहले से अधिक सीटें मिलेंगी और ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।
पत्रकार वार्ता से पूर्व विधायक बंशीधर भगत भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री स्वर्गीय केसी पंत के आवास पर पहुंचकर परिवार को ढाढस बंधाया। भगत ने कहा कि स्वर्गीय पंत जनसंघ के समय से पार्टी कार्यकर्ता रहे और 82 साल की आयु तक संगठन के लिए कार्य करते रहें।
इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट गोपाल रावत पूरन मेहरा, भानू पंत,अभिषेक मेहरा, भूपेंद्र बिष्ट शांति मेहरा, जीवंती भट्ट, दया किशन पोखरिया, विक्रम रावत,दीपिका बिनवाल कलावती असवाल, तारा राणा सभासद मोहन नेगी, विश्व केतु मोहित रौतेला, रोहित भाटिया, कुंदन नेगी, अरुण कुमार आदि शामिल थे।

Image is not loaded
Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। भाजपा के कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कोई भी चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है पर जीवन की अंतिम सांस तक भाजपा के लिए काम करते रहेंगे।पत्रकारों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page