
तल्लीताल व्यापार मंडल ने
रमजान के पाक महीने में रोजादारों को दी रोजा इफ्तार पार्टी














नैनीताल। मुस्लिम समुदाय के लोगों का इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। देश और नगर में भाईचारे और अमन चैन की शांति के सौहार्द को कायम रखने के लिए तल्लीताल व्यापार मंडल की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
नवज्योति क्लब मैं आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी को सफल बनाने में तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह और महासचिव अमनदीप सिंह सनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, उपसचिव जयंत उप्रेती, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार आदि पदाधिकारियों ने सहयोग किया । इस दौरान रोजा इफ्तार पार्टी में विधायक सरिता आर्या पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश जोशी, पूर्व अध्यक्ष नदीम मून, अधिवक्ता राजेंद्र परगांई समेत व्यापारियों ने रोजेदारों के साथ मिलकर प्रेम भाव से अपना रोजा खोला और दुआ मांगी कि देश और नगर में भाईचारे और अमन चैन की शांति और सौहार्द कायम रहे। तल्लीताल व्यापार मंडल द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी रखने पर व्यापारियों ने एक सराहनीय कदम बताया।
इस दौरान युसूफ खान, गुड्डू खान, सईब, फैसल कुरेशी, फ़ैज़, शिवराज सिंह राणा, अमित, मोहित साह, अजमल हुसैन के अलावा भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे।
Related Posts



शेयर करें – नैनीताल। मुस्लिम समुदाय के लोगों का इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। देश और नगर में भाईचारे और अमन चैन की शांति के सौहार्द को कायम रखने के लिए तल्लीताल व्यापार…