तल्लीताल बाजार में अब नहीं चलेंगे दो पहिया वाहन

नैनीताल। तल्लीताल बाजार में दुपहिया वाहन अब बाजार में नहीं घुस पाएंगे। तल्लीताल व्यापार मंडल ने पहल करते हुए मेन गेट पर खंभों में ताला जड़ दिया है
जिससे बाजार में दो पहिया वाहन लेकर कोई भी व्यक्ति नहीं आ सकता है। खंभे से ताला खोलने के लिए एक टाइम बनाया गया है उस टाइम पर लोग अपने वहान बाजार में प्रवेश व बाहर निकाल सकते हैं। सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक ताला बंद रहेगा। इस दौरान कोई भी वाहन बाजार में प्रवेश नहीं किया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह और महासचिव अमनदीप सिंह सनी ने बताया कि बाजार में दो पहिया वाहन से पैदल चलने वाले लोगों को खतरा बना हुआ था और साथ ही आड़े तिरछे वाहन लगाकर बाजार में दुकान के आगे रास्ता भी अवरुद्ध कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इमरजेंसी होने पर ताला खोल दिया जाएगा और बाकी टाइम के तय समय अनुसार ताला खुला रहेगा। दो पहिया वाहन 9:00 बजे के बाद तल्लीताल थाना और धर्मशाला के मार्ग से जाएंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के उप सचिव जयंत उप्रेती, उपाध्यक्ष नासिर खान, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार शामिल थे।
Related

नैनीताल। तल्लीताल बाजार में दुपहिया वाहन अब बाजार में नहीं घुस पाएंगे। तल्लीताल व्यापार मंडल ने पहल करते हुए मेन गेट पर खंभों में ताला जड़ दिया है जिससे बाजार में दो पहिया वाहन लेकर कोई भी…