पालिका हुआ सख्त- गंदगी फैलाने पर 21 लोगों के खिलाफ की चलानी करवाई

शेयर करें -


नैनीताल। नगर में गंदगी फैलाने वालों को लेकर नगर पालिका सख्त हो गई है। पालिका ने गंदगी फैलाने पर 21 लोगों के खिलाफ चलानी करवाई करते हुए 5750 की धनराशि वसूल की।


नगर में गंदगी न फैलाने को लेकर नगर पालिका लगातार लोगों को जागरूक करती आ रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए पालिका कर्मी लगातार मुनादी करते भी नजर आते हैं। लेकिन उसके बाद भी लोग गंदगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।मल्लीताल और मालरोड, बारापत्थर स समेत फड़ कारोबारी रोजाना गंदगी फैला रहे हैं जिसके चलते नगर की छवि खराब हो रही है। पालिका के कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। गन्दगी करने 19 लोगो के खिलाफ 250-250 रुपए के और 2 लोगो के खिलाफ 500 -500 रुपए की चलानी कार्रवाई करते हुए 5750 रुपए उसूल करते हुए गंदगी पर अर्थदंड वसूला गया। इस दौरान कर निरीक्षण हिमांशु चंद्रा , विक्की, संजय, सनी आदि मौजूद थे। पालिका के ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गंदगी करने वालों के खिलाफ लगातार कारवाई की जाएगी।

Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। नगर में गंदगी फैलाने वालों को लेकर नगर पालिका सख्त हो गई है। पालिका ने गंदगी फैलाने पर 21 लोगों के खिलाफ चलानी करवाई करते हुए 5750 की धनराशि वसूल की। नगर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page