15-20230907-234448-0000
15-20230910-001422-0000

दिल्ली के पर्यटकों की कार गिरी खाई में पांच लोग गंभीर घायल,
पुलिस ने घायलों को
रेस्क्यू कर खाई से निकाला,

1-20230910-220820-0000
20230907-222726-0000

नैनीताल। वीकेंड के दौरान पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं, पर्यटकों के चलते नगर में भीड़ भाड़ बनी हुई है। दिल्ली के पर्यटक नैनीताल घूमने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। कालाढूंगी मार्ग पर मंगोली और घटगढ़ के बीच पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से पर्यटक नैनीताल घूमने आए थे और रविवार को घूमकर शाम के समय कालाढूंगी मार्ग से वापस दिल्ली को लौट रहे थे। इस बीच मंगोली और घटगड़ के बीच पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना मंगोली चौकी पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर मुख्य सड़क पर पहुंचाया। घायलों को 108 के माध्यम से कालाढूंगी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

20230919-224520-0000
Your-paragraph-text-20230909-231154-0000
Image is not loaded

नैनीताल। वीकेंड के दौरान पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं, पर्यटकों के चलते नगर में भीड़ भाड़ बनी हुई है। दिल्ली के पर्यटक नैनीताल घूमने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। कालाढूंगी मार्ग पर मंगोली और घटगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page