

नैनीताल में संविधान निर्माता की जयंती धूमधाम के साथ मनाई
कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण









नैनीताल। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती नगर में धूमधाम के साथ मनाई। शिल्पकार सभा की ओर से डीएसए मैदान से बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा माल रोड होते हुए तल्लीताल दर्शन घर पार्क में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात डां अंबेडकर भवन में विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी रहे। इधर दर्शन घर पार्क में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महासंघ और भाजपा नगर मंडल, जिला महिला मोर्चा ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान महिला मोर्चा ने बच्चों को स्टेशनरी और बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेत्री जीवंती भट्ट ने महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। नगर मंडल मंत्री संतोष कुमार, केएल आर्य, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय साह, विमला अधिकारी, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, दया किशन पोखरिया, सभासद मोहन सिंह नेगी, सभासद प्रेमा अधिकारी, सभासद कैलाश रौतेला, सभासद रेखा आर्या, पान सिंह खनी, रेखा जोशी, दीपिका बिनवाल, राधा खोलिया, आरती बिष्ट, आशा आर्या,जिला महामंत्री प्रगति जैन, वर्षा, अरुण कुमार आदि मौजूद थे। उधर
कांग्रेस कार्यालय में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पथ चिन्नू पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू अधिवक्ता कमलेश तिवारी, सभासद निर्मला चंद्रा, सभासद रेखा आर्या ,जेके शर्मा, पीके शर्मा, कैलाश अधिकारी, राजेंद्र व्यास, मोहनचंद कांडपाल, सुभाष चंद्रा, पप्पू कर्नाटक, बंटू आर्या, कनक, राजेश आर्य आदि उपस्थित थे।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती नगर में धूमधाम के साथ मनाई। शिल्पकार सभा की ओर से डीएसए मैदान से बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा माल रोड होते हुए तल्लीताल…