

बारापत्थर में सेना और क्लाँक ग्लोबल द्वारा चयनित 27 जवानों को दिया जा रहा राँक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण











नैनीताल। आपदा के दौरान राहत बचाव के मद्देनजर नैनीताल स्थित बारापत्थर के रॉक क्लाइंबिंग क्षेत्र में सेना और क्लाँक ग्लोबल द्वारा चयनित 27 जवानों को राँक क्लाइंबिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। नैनीताल माउंटरिंग क्लब में आयोजित इस कोर्स में जुमार और रस्सी के सहारे कठिन वक्त में हिमालय इलाके में राहत बचाव की जानकारी दी जा रही है। इसके बाद इन 27 लोगों को दूसरे चरण में जोशीमठ के नीति और घनशाली में आइस क्राफ्ट और स्नो क्राफ्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी।
बतादें कि भारतीय सेना और क्लाँग ग्लोबल इन जवानों को विषम परिस्थितियों में धैर्य के साथ कैसे बचाव करना है और मेडिकल सुविधा लोगों तक पहुंचानी है इस पर काम कर रहा है। वहीं ये रोजगार का साधन बने इस पर एनटीएमसी काम कर रहा है।
इस मौके पर निदेशक क्लाँग ग्लोबल मेजर अरुण अंबती, मेजर विवेक जैकब, पदम श्री अनूप साह, राजेश साह, योगेश साह आदि मौजूद थे।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। आपदा के दौरान राहत बचाव के मद्देनजर नैनीताल स्थित बारापत्थर के रॉक क्लाइंबिंग क्षेत्र में सेना और क्लाँक ग्लोबल द्वारा चयनित 27 जवानों को राँक क्लाइंबिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। नैनीताल…