

21 महिलाओं को मिली भिटोली और 21 कन्याओं का हुआ पूजन
मां पाषाण देवी मंदिर के समक्ष विधायक सरिता ने महिलाओं को दी भिटोली
वीडियो देखें भिटोली कार्यक्रम का









नैनीताल। जीवन वर्षा कला संगम समिति द्वारा ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में बुधवार को भिटोली पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 महिलाओं को विधायक सरिता आर्या ने महिलाओं को भिटोली भेंट की।
जीवन वर्षा कला समिति की अध्यक्ष वर्षा व सचिव डॉ प्रगति जैन ने बताया कि मां पाषाण देवी मंदिर में बुधवार को 21 महिलाओं को मां पाषाण देवी के समक्ष भिटोली दी भेंट की गई।





उन्होंने बताया कि मां से मायका होता है और हमारा मायका मां पाषाण देवी का सुंदर प्रांगण है। उन्होंने इस दौरान 21 कन्याओं का पूजन भी किया। भिटोली कार्यक्रम मां पाषाण देवी मंदिर में पुजारी जगदीश भट्ट ने मां के समक्ष पूजा अर्चना की और सभी महिलाओं को मां के समक्ष से विधायक सहित आर्य के कर कमलों से सभी महिलाओं को भिटोली भेंट की। इसके बाद 21 कन्याओं का पूजन भी किया गया। इस मौके पर समिति की उपाध्यक्ष जानकी नेगी और उपसचिव बीना भगत, मीताक्षी बिष्ट,रेखा, दीपिका बिनवाल, तारा राणा, रेखा जोशी, जीवंती भट्ट, उमा आर्या, तारा बोरा, राधा खोलिया, रामा भट्ट, नीमा, हंसी ढैला, आनंद सिंह बिष्ट, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट,विक्रम रावत, मोहित साह, प्रमोद सुयाल, हरीश राणा, विश्वकेतु वैध, रोहित भाटिया समेत कई लोग मौजूद थे।
Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। जीवन वर्षा कला संगम समिति द्वारा ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में बुधवार को भिटोली पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 महिलाओं को विधायक सरिता आर्या ने महिलाओं को…