

जीवन वर्षा कला संगम समिति द्वारा
21 महिलाओं को मिलेगी भिटोली और 21 कन्याओं का होगा पूजन










नैनीताल। जीवन वर्षा कला संगम समिति द्वारा ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में 5 अप्रैल को भिटोली पर्व का आयोजन होगा।
जीवन वर्षा कला समिति की अध्यक्ष वर्षा व सचिव डॉ प्रगति जैन ने बताया कि मां पाषाण देवी मंदिर में 5 अप्रैल बुधवार को दोपहर 2:30 बजे से 21 महिलाओं को मां पाषाण देवी के समक्ष भिटोली दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मां से मायका होता है और हमारा मायका मां पाषाण देवी का सुंदर प्रांगण है। इस दौरान 21 कन्याओं का पूजन भी किया जाएगा। उन्होंने भिटोली कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है। समिति की उपाध्यक्ष जानकी नेगी और उपसचिव बीना भगत कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर रही हैं।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। जीवन वर्षा कला संगम समिति द्वारा ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में 5 अप्रैल को भिटोली पर्व का आयोजन होगा।जीवन वर्षा कला समिति की अध्यक्ष वर्षा व सचिव डॉ प्रगति जैन…