

दीपिका के भाजपा महिला मोर्चा के जिला मंत्री बनने पर फूल माला से किया स्वागत, हुआ मिष्ठान वितरण











नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपिका बिनवाल को महिला मोर्चा का जिला मंत्री बनने पर नगर मंडल महिला मोर्चा ने रविवार को उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दीपिका बिलवाल के जिला मंत्री बनने पर मिस्ठान वितरण भी किया। नवनियुक्त जिला मंत्री बनने पर दीपिका बिनवाल ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वो पूरी निष्ठा से काम करेगी और उनके द्वारा पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम किया जाएगा । बिनवाल ने कहा कि पार्टी को गाँव गांव तक बूथ स्तर पर मजबूत करने के प्रयास किये जाएँगे। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में महिला मोर्चा को सक्रिय किया जाएगा । इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, जीवन्ती भट्ट, सभासद प्रेमा अधिकारी, कविता त्रिपाठी, कंचन जोशी, रमा भट्ट, ज्योती ढौंडियाल, रानी साह, दीपा रौतेला, हेमा भट्ट, रेखा जोशी, रमा तिवारी, मीनू बुधलाकोटी, रेखा पंत आदि महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपिका बिनवाल को महिला मोर्चा का जिला मंत्री बनने पर नगर मंडल महिला मोर्चा ने रविवार को उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान…