

नैनी झील में कांटा डालकर निकाला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
देखें वीडियो










नैनीताल। नैनी झील में मल्लीताल स्थित जूम लैंड के समीप पैडल बोट स्टैंड पर एक अज्ञात युवक का शव नैनी झील में उतरता दिखाई दिया। लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को निकलने की कोशिश की तो शव पानी में और अधिक अंदर चला गया। पुलिस ने फायर के जवानों को कांटे के साथ घटनास्थल पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के जवान नैनी झील में कांटे डाल कर उसकी खोजबीन कर बड़ी मुश्किल से करीब 2 बजे कांटे में शव फंस गया। शव काफी पुराना है उसमें से बदबू आ रही थी।समाचार लिखे जाने तक मौके पर मल्लीताल कोतवाल धर्मवीर सोलंकी और एसआई दीपक बिष्ट शव की शिनाख्त में जुटे हैं।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। नैनी झील में मल्लीताल स्थित जूम लैंड के समीप पैडल बोट स्टैंड पर एक अज्ञात युवक का शव नैनी झील में उतरता दिखाई दिया। लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर…