माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने
ट्रेड लाइसेंस शुल्क को गजट नोटिफिकेशन में भेजे जाने का किया कड़ा विरोध

Adobe_Express_20230307_2211290_1
Adobe_Express_20230306_1641530_1
Adobe_Express_20230307_2243320_1
Adobe_Express_20230307_2254570_1
Adobe_Express_20230305_2324290_1
Adobe_Express_20230307_2305070_1
Adobe_Express_20230305_2336010_1
Adobe_Express_20230307_1832450_1
Adobe_Express_20230307_1842400_1


नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की कार्यकारिणी वार्ता में अध्यक्ष पुनीत टंडन ने शुक्रवार को एक स्वर में नैनीताल नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित ट्रेड लाइसेंस शुल्क को गजट नोटिफिकेशन में भेजे जाने साथ ही बिना वार्ता के इस प्रकार का कदम उठाये जाने का कड़ा विरोध किया गया। साथ ही यह भी निश्चय किया गया कि अगर इस प्रकार के किसी भी नये ट्रेड लाइसेंस शुल्क को लागू किया जाता है तो माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल इस पर क़ानूनी राय ले कर न्यायालय की शरण लेने के लिए मजबूर होगा।
नैनीताल नगर में जो शुल्क पहले से ही पालिका द्वारा लिए जा रहें हैं उनके एवज़ में नगर की साफ़ सफ़ाई और अन्य व्यवस्थाएँ जग ज़ाहिर है। साथ ही नलियाँ आग्रह करने पर भी महीनों तक साफ़ नहीं होती। इसके बावजूद इस प्रकार के शुल्क लाना पूर्ण तरह अनैतिक और स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।
साथ ही ट्रेड लाइसेंस शुल्क सम्बंध मामले में साथी व्यापार मंडल मल्लीताल द्वारा विरोध और आने वाले समय में इस व्यवस्था को अगर लागू किया गया तो किसी भी प्रकार के आंदोलन में पूरा सहयोग देने का और कंधे से कंधा मिला कर साथ देने का भी फ़ैसला लिया गया।

Image is not loaded

नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की कार्यकारिणी वार्ता में अध्यक्ष पुनीत टंडन ने शुक्रवार को एक स्वर में नैनीताल नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित ट्रेड लाइसेंस शुल्क को गजट नोटिफिकेशन में भेजे जाने साथ ही बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page