मल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने बैठक कर किराए वृद्धि का पुरजोर विरोध करने का लिया निर्णय










नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा के सभागार में किशन सिंह नेगी अध्यक्ष व्यापार मंडल मल्लीताल की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा प्रस्तावित ट्रेड टैक्स एवं पालिका द्वारा आवंटित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के किराए वृद्धि के संदर्भ में बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों द्वारा एक स्वर में पालिका द्वारा प्रस्तावित ट्रेड टैक्स एवं किराया वृद्धि के निर्णय के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए, पालिका के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं द्वारा पालिका द्वारा प्रस्तावित कर एवं किराया वृद्धि को ना केवल गैरजरूरी करार दिया बल्कि व्यापारियों के आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने के साथ ही पड़ कारोबारियों के संदर्भ में कोई निर्णय ना लिए जाने हेतु भी आक्रोश व्यक्त किया गया।
मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी एवं महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल ने व्यापाररियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा कि आगामी 23 मार्च 2023 दिन बृहस्पतिवार को रामसेवक सभा के सभागार में प्रातः 10:00 बजे व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की जाएगी एवं नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित ट्रेड टैक्स अधिरोपण एवं किराया वृद्धि के संदर्भ में आग्रह किया जाएगा। प्रस्तावित बैठक में उक्त विषयों पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु भविष्य के आंदोलन की रणनीति भी तय की जाएगी। दोनों पदाधिकारियों द्वारा आहूत बैठक में व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की भी अपील की गई है।
उक्त बैठक में महिला उपाध्यक्षा भारती खेड़ा, उपाध्यक्ष रईस खान, कनक साह, भगवान देव कुवंर,छिरिंग थोपकेल,येशी थु्प्थेन, देवी सुयाल,छिम्मी खंम्पा,डोलमा,रिजिंन,लाटोन,लोपसंग, तेनजिंग वेसल सहित इंदिरा मार्केट, बेकरी कम्पाऊण्ड, म्यूनिसिपैलिटी मार्केट,गाड़ीपड़ाव के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने प्रतिभाग किया।
Related

नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा के सभागार में किशन सिंह नेगी अध्यक्ष व्यापार मंडल मल्लीताल की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा प्रस्तावित ट्रेड टैक्स एवं पालिका द्वारा आवंटित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के किराए वृद्धि के संदर्भ में…